
आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – इटावा के मोहल्ला आज़ाद नगर निवासी अरसद मंसूरी को मंसूरी सोसाइटी का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया हैं! मंसूरी सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ अरशद मंसूरी ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए अरसद मंसूरी को इटावा जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया हैं!

मंसूरी सोसाइटी के माध्यम से अब अरसद मंसूरी शिक्षा की अलख जगायेंगे और बच्चों को तालीमयाफ्ता बनने के लिए जोर देंगे! मंसूरी सोसाइटी इटावा का जिला प्रभारी नियुक्त होने पर अरसद मंसूरी के समर्थकों में हर्ष व्याप्त हैं और मुबारक़बाद देने वालों का तांता लगा हुआ हैं।



