
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – हरदोई जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी राजवर्धन सिंह ‘राजू’ द्वारा संचालित शिवपाल सिंह जनकल्याण संस्था के तत्वावधान में संचालित साईं नशा मुक्ति केंद्र की तीसरी शाखा का आज(14 जनवरी) को हुआ शुभारम्भ केंद्र का उद्घाटन ब्रह्मचारी ईश्वरदास जी महाराज एवं पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान जी द्वारा किया गया।

साईं नशा मुक्ति केंद्र की यह नई शाखा फर्रुखाबाद जनपद के दीनदयाल बाग, मसेनी चौराहा स्थित परिसर में स्थापित की गई है। संस्था का मुख्य कार्यालय हरदोई में स्थित है, जबकि इसकी द्वितीय शाखा राजधानी लखनऊ में सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।
शिवपाल सिंह जनकल्याण संस्था द्वारा समाजहित में निरंतर अनेक कार्य किए जा रहे हैं। संस्था के संचालक राजवर्धन सिंह ‘राजू’ का लक्ष्य भारत को नशामुक्त बनाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक जनपद में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित कर लोगों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक व सामाजिक हानियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया जा रहा है। शुभारम्भ के शुभ अवसर पर अधिवक्ता संघ फर्रुखाबाद के अध्यक्ष राघवेंद्र , उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ,विपिन चौहान , सुदेश त्रिवेदी , सौरभ सिंह राठौर, सुबोध सिंह राठौर, देवेंद्र सिंह ,भीम सिंह, गौतम सिंह, टिल्लू सिंह सहित काफ़ी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी प्रकार के नशे से मुक्ति हेतु संपर्क करें —
📞 मोबाइल: 9918931010, 8400251800, 6388336691
📍 साईं नशा मुक्ति केंद्र, फर्रुखाबाद





