
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष सम्मान समारोह का आयोजन होता है जिसमें जनपद एवं गैर जनपद के उत्कृष्ट कार्य एवं विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले महान विभूतियों का सम्मान करती है , इसी के साथ समिति के प्रतिनिधि एवं मिस्टर फर्रुखाबाद हर्ष दुबे को भी विगत कई वर्षों से समिति यूथ ऑफ द ईयर एवं स्टार ऑफ यूथ जैसे सम्मान प्रदान करती रही है , इसी श्रृंखला में 22 वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में हर्ष दुबे को ” आदर्श बेटा सम्मान ” से सम्मानित किया गया , बताते चले कि हर्ष दुबे गत वर्ष जनपद में कुछ न कुछ कार्यों को सक्रिय रूप से करते रहते है और इनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा , समाज सेवा , सांस्कृतिक , एवं सामाजिक जैसे कार्यों को किया जाता है , फर्रुखाबाद युवा महोत्सव को बड़ी तेजी से जनपद में हर महकमें में पहुंचाने के कार्य भी इनके द्वारा किया जा रहा है , इन्हीं सब सक्रियता को देखते हुए समिति इनकी प्रशंसा करती है और सम्मान अलंकृत करती है , इस मौके पर हर्ष दुबे ने समिति के अध्यक्ष डॉ संदीप शर्मा का आभार व्यक्त किया और समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया । यह सम्मान पाकर हर्ष दुबे के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और शुभकामनाएं प्रेषित होने लगी । इस मौके पर अतिथियों के रूप में अध्यक्ष सहकारी बैंक कुलदीप गंगवार , प्रदेश सदस्य कार्यकारिणी भाजपा रुपेश गुप्ता , एवं समिति के समस्त पदाधिकारी जन की उपस्थिति रही ।


