
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज सेवा धर्म समिति फर्रुखाबाद के द्वारा आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर इस करकड़ाती ठंड में ईट भट्टे हाथीपुर फर्रुखाबाद पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पहुंचकर ईट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों के बच्चों और घर वालों को खिचड़ी, गजक, बिस्किट, अमरूद, कंबल एवं गर्म कपड़े वितरण करें।

इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि सनी कनौजिया जी (सदर तहसील), विकास दीक्षित (लेखपाल) के द्वारा वितरण किया गया सभी बच्चों का घर वालों वालों ने कंबल व कपड़े लेकर बहुत खुश हुए।
व्यवस्था में अविनाश सारस्वत (सचिव), शैलजा सारस्वत (कोषाध्यक्ष), डां अपूर्व श्रीवास्तव, रितिक पाल, पंकज सारस्वत, श्रुति सारस्वत, निखिल आदि रहे।






