
फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – फर्रुखाबाद के बजरिया डाकघर की उप डाकपाल श्रीमती उषा देवी ने भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नेता एवं देश के प्रथम मुस्लिम देहदानी डॉ अरशद मंसूरी से प्रेरणा लेते हुए नेत्रदान और देहदान का संकल्प लिया! इसके लिए श्रीमती उषा देवी ने मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स के कार्यालय पर सम्पर्क किया और नेत्रदान एवं देहदान करने की अपनी इच्छा जताई! समाजसेवी डॉ अरशद मंसूरी ने उषा देवी के परिवार की पूर्ण सहमति से दो गवाहों के मध्य फॉर्म भरवाकर उनकी इच्छा का सम्मान किया और उनके इस निर्णय का स्वागत किया!
मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरशद मंसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमास्टर उषा देवी के इस पुनीत कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा, जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल सकें और इस सामाजिक कार्य के लिए और भी लोग आगे आ सकें! जिससे अन्धमुक्त भारत और स्वस्थ भारत की स्थापना की जा सकें! जैसा कि ज्ञात हैं कि मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स स्वस्थ एवं खुशहाल भारत की स्थापना के लिए संकल्पबद्ध आई.एस.ओ. प्रमाणित सामाजिक संगठन हैं!
रेखांकित करने वाली बात यह हैं कि फर्रुखाबाद नगर की पहली महिला हैं, जिन्होंने देहदान करने का संकल्प लिया हैं! इससे पहले कायमगंज नगर की निवासी पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय चन्द्र कला वर्मा समाजसेवी डॉ अरशद मंसूरी की प्रेरणा एवं अथक प्रयासों से देहदान कर चुकी हैं!






