
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – भारत विकास परिषद महीयसी महादेवी शाखा, फर्रुखाबाद ने मकर संक्रांति के पर्व पर डॉ आर पी मेमोरियल अस्पताल कादरीगेट स्थित, वृद्धा आश्रम में मातृ पितृ तुल्य वृद्धजनों को तहरी, आचार, हरे धनिए की चटपटी चटनी के साथ ही तिल के लड्डू एवं गुड की खस्ता गजक खिलाकर उनके साथ ही स्वयं भी खिचड़ी का सेवन कर पारिवारिक सुख का अनुभव किया। वृद्ध जनों ने पुत्र स्वरूप परिषद के सदस्यों के हाथों से अपने अपने पात्र में तहरी,आचार,चटनी, गजक आदि लेकर परिषद सदस्यों के साथ पारिवारिक रूप में भोजन ग्रहण कर प्रसन्नता का अनुभव करते हुए परिषद परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया। विशेष बात जो दिखाई दे रही थी कि परिषद परिवार की एक छोटी बेटी अनिका सभी वृद्धजनों को गजक स्वयं देकर प्रसन्नता का अनुभव कर रही थी।

वृद्धाश्रम में लगभग 40 वृद्धजनों एवं तीमारदारों को भोजन कराने के उपरांत सभी सहयोगियों ने आर पी मेमोरियल अस्पताल में विभिन्न रोगों से ग्रसित रोगियों एवं उनके साथ आए परिवारजनों को भी तहरी, गजक आदि वितरित की। साथ ही अस्पताल के बाहर स्टॉल लगाकर राहगीरों को तहरी चटनी आचार आदि का वितरण किया। कार्यक्रम में अभिषेक श्रीवास्तव, आशीष कुमार शर्मा, अमित कुमार शर्मा, देव कुमार शर्मा, राजीव सक्सेना, अमर नाथ गुप्ता, लखन दीक्षित ,आलोक रायजादा, कु अनिका, डॉ ऋषि नाथ गुप्ता आदि उपस्थित रहे। डॉ ऋषि नाथ गुप्ता, डॉ किरण गुप्ता, डॉ मनीषा गुप्ता एवं डॉ सोम नाथ गुप्ता जी का विशेष सहयोग रहा।
इसके साथ ही महादेवी शाखा के सदस्य अनुज गुप्ता के लालगेट स्थिति प्रतिष्ठान आर के ऐजेंसी पर खिचड़ी वितरण किया कार्यक्रम में अनुज गुप्ता, अमर नाथ गुप्ता, आलोक रायजादा एवं नरेश चंद्र गुप्ता एवं अनुज गुप्ता जी के सुपुत्रों ने खिचड़ी वितरण किया।






