best news portal development company in india

आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन राशि तक, देखें कैसा रहेगा आज आप का दिन………

SHARE:

आज का राशिफल, शुक्रवार , 16 जनवरी 2026

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन मङ्गल के गोचर के चलते विशेष हो सकता है। नई शुरुआत का मौका मिल सकता है पर अपने क्रोध या तेजी पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में कुछ अच्छे पलों के साथ बदलाव को अपनाने के लिए तैयार रहें। काम के मामले में यात्रा में परेशानी अनुभव हो सकती है। नौकरी में ध्यान रखें कि कोई बाहरी व्यक्ति आपके काम की प्रशंसा स्वयं न ले जाए। आपका जोश तो दूसरों को दिखाई देगा जो आने वाले दिनों के लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी जेब पर पड़ने वाले खर्चों को लेकर कुछ बजट लिस्ट बनाएंगे। अपने दिल की बात खुलकर कहें लेकिन सुनने के लिए भी तैयार रहें। दिलों के साथ जुड़ाव खराब न हो पाए इस ओर ख्याल रखें। शारीरिक गतिविधियों को जारी रखें जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहे और कोई दिक्कत न आने पाए। शुभांक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।


☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपको अपने मन के अनुसार काम करने का अवसर देने वाला है। अपने लक्ष्यों की दिशा में काम करते समय अपने और दूसरों के प्रति धैर्य रखने से फायदा होगा। भागदौड़ का लाभ भी आपको जरूर मिल सकता है। अपने काम में आपको पहचान मिल सकती है और आप अधिक व्यस्त भी रह सकते हैं, पर किसी भी काम की शुरुआत को लेकर चिंता तो रहने वाली है लेकिन कुल मिलाकर जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। लीडरशिप को बना कर रखना ही फायदे का सौदा होगा। आपकी कोई डील भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकती है। अपने पार्टनर के लिए कुछ नया करने का विचार जरूर मन में लाने वाले हैं। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें, अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए अच्छा खान पान अपनाएं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – श्वेत है।


☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप ग्रहों की चाल से कुछ ज्यादा ही प्रभावित रहेंगे। घर पर अपनों के साथ आपको कई मायनों में दिन कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। शाम के समय नई चीजों की खरीदारी की लिस्ट का आप उपयोग करें। काम में किसी भी तरह की जल्दबाजी न रखें। हर बात को सही से पूरा करने की कोशिश करें। अगर कुछ नया काम मिल रहा है तो उस पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। फिजूलखर्ची करने के कारण कुछ घाटा भी सहन करना पड़ सकता है जितना हो सके अपनी सेविंग का ध्यान रखें। आपको अपने जीवन साथी को लेकर कहीं अचानक से बाहर जाना पड़ सकता है, जिसके कारण एक दूसरे के बारे में सोचने का कम ही समय मिलने वाला है। मानसिक तनाव कंट्रोल में रखें जिससे की सेहत अनुकूल रहे वरना किसी न किसी कारण से बीपी अधिक ही बना रहेगा। शुभांक – 8 और शुभ रंग – नीला है।


☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके छठे भाव में चंद्रमा का गोचर व्यर्थ की भागदौड़ दे सकता है। आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए काफी ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं लेकिन सफलता अभी दूर है। धर्म स्थल की ओर जाने के योग बन सकते हैं। अपने कामकाज के मामले में जितना हो सके सुरक्षात्मक रुख बना कर चलें क्योंकि कुछ बातें दिक्कत दे सकती हैं। आप खुद को अलग थलग खड़ा महसूस कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग की ओर से काम अधिक रहने वाला है। निवेश योजनाएं काफी अच्छी रह सकती हैं पर बैंक से लोन इत्यादि के लिए आवेदन पहले से अप्लाई करके रखें। प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो बातचीत से आपके साथी के साथ संबंध गहरा हो सकता है बस किसी भी तरह के झूठ से बचें। शरीर में कुछ दर्द की शिकायत हो सकती है, अपनी सेहत को लेकर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। शुभांक – 8 और शुभ रंग – हरा है।


☀️ सिंह राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत काम के चलते काफी थकान रहने वाली है। आप व्यर्थ के कार्यों से भी कुछ अधिक प्रभावित होंगे, ऐसे में ध्यान से काम करें। यात्रा संभल कर करें जिससे की सुरक्षा बनी रहे। नौकरी में कुछ समय प्रबंधन को लेकर चिंता अधिक बढ़ सकती है, अगर हो सके तो अपने सहकर्मियों के साथ जरूरी मामलों को समय रहते पूरा कर लिया जाए। कार्यक्षेत्र में परिश्रम से आगे बढ़ें और खुद को साबित करें। धार्मिक चीजों में कुछ निवेश का विचार कर सकते हैं। प्यार के मामले में थोड़ा सजग रहें क्योंकि चाहे आप रिलेशनशिप में हों या फिर दांपत्य जीवन में हों रिश्तों में आपको कुछ निराशा झेलनी पड़ सकती है। भोजन में अरुचि के चलते सेहत पर असर हो सकता है। समय पर दिनचर्या का पालन बेहतर रहेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – लाल है।


☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप अपनी मस्ती में रहने वाले हैं। परिवार में आपकी लंबी बातचीत होगी, जितना हो सके एक दूसरे के विचारों पर ध्यान दें। अपने मित्रों के साथ आप कुछ घूमने फिरने में आगे लगे रहने वाले हैं। कामकाम में आप कुछ अधिक प्रतिस्पर्धा को भी झेल सकते हैं। काम में ध्यान से आगे बढ़ना होगा। कारोबार के मामले कुछ खास करने के लिए जोश में रहेंगे। आपके साथ दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कुछ महंगी वस्तु खरीदने का मन भी बना सकते हैं, शेयर मार्केट में कुछ शेयर खरीदना अनुकूल रहेगा। दूसरों के द्वारा आपको अधिक परेशानी मिल सकती है। कामकाज के कारण आप थकान का अनुभव भी कर सकते हैं। शुभांक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके परिवार के लिए खास होने वाला है। अपने हितों पर ध्यान देना आपके लिए जरूरी है, अपने साथी के साथ को पाएंगे। दूसरों के कामों के लिए भी काफी भागदौड़ कर सकते हैं। अपने काम के क्षेत्र में वाद विवाद से बचें, कोई निर्णय लेना उचित नहीं होगा। बिजनेस के क्षेत्र में आपके लिए दिन कुछ बेहतरीन रहेगा। नए लोगों के साथ मुलाकात आपके काम के लिए भी फायदे का सबब रहेगी। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है, किसी कर पाना काफी मुश्किल रहने वाला है। किसी के साथ आराम से वार्तालाप करना उचित होगा अन्यथा विवाद भी बढ़ सकता है। मौसम से जुड़े मसलों का सेहत पर असर रहेगा कुछ मिलाजुला हो सकता है कभी थकान और कभी स्वभाव उखड़ा रह सकता है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – बैंगनी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके घर परिवार की स्थिति कुछ मुश्किलों से पार निकालने वाली होगी, बच्चों के साथ समय बिताएंगे। रिश्तों के साथ साथ खुद के लिए भी समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ मिलकर कहीं जाने का अवसर आपको मिल सकता है। काम के मामले में आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। कुछ लोगों को अच्छे काम की प्राप्ति के लाभ भी बढ़ने का समय है। सहकर्मियों की ओर से अच्छा सहयोग मिल सकता है। आप बच्चों के लिए खरीदारी में कुछ धन व्यय कर सकते हैं। काफी उत्तेजना हो सकती है, अपने प्यार को जताने की कोशिशें भी बहुत रहने वाला है। किसी के सामने आप अपने मन की बात को रख सकते हैं। सेहत से जुड़े मामलों में कुछ राहत पा सकते हैं। बस बाहरी चीजों का सेवन कुछ कम करना ही अच्छा होगा। शुभांक – 9 और शुभ रंग – हरा है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप कहीं न कहीं घूमाने के लिए जा सकते हैं। छोटी मोटी यात्रा होने का समय अभी बना हुआ है जिसमें अपने भाई बहनों के साथ मस्ती कर सकते हैं। आपको परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अधिक सजग रहना होगा। काम के लिए दिन की शुरुआत कुछ अच्छी होने वाली है। अपने टास्क को पूरा करने के लिए आप खुद से आगे बढ़ सकते हैं बिना किसी की हेल्प के काम कर सकते हैं। आप अपने काम के स्थान में दूसरों के लिए भी सहायक रह पाएंगे। भविष्य की आपात स्थिति के लिए निवेश करने का बेहतर समय होगा। प्रेम संबंधों की स्थिति बेहतर रहेगी। किसी के साथ दिल की बातें शेयर करने का मौका होगा, तो साथ ही प्रेम आपको भावनात्मक रूप से मजबूती देने वाला होगा। सेहत में पैरों का ख्याल रखें नसों का सूजना या खुजली की दिक्कत बढ़ सकती है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – सफेद है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति कुछ बेहतर होगी, मीडिया इत्यादि में काम के अवसर मिल सकते हैं। आप किसी धर्म स्थान में भी जा सकते हैं। आपको दूसरों के कारण अधिक काम भी मिल सकता है। कामकाज को लेकर भाग्य का कुछ सहयोग मिल सकता है, काम को समय सीमा में आसानी से कर पाएंगे। बिजनेस में स्थिति आपको अच्छे मुनाफे दिलाने में सहयोग देने वाली है। लाभ में आपको दूसरों के हस्तक्षेप को भी झेलना पड़ सकता है, खुद को बहुत चिंता में न डालें। प्रेम संबंधों के लिए दिन की शुरुआत तो बेहतर रह सकती है, भावनात्मक रूप से कुछ कमजोर दिखाई देने वाले हैं। किसी मित्र के साथ दिल को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है। शुभांक – 7 और शुभ रंग – भूरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप अपनी लाइफ में कुछ अच्छे पलों को बिताने के लिए खास रहेगा। आप अपनी सोच के द्वारा कई चीजों को बेहतर रूप से कर पाने में सक्षम भी होंगे। आपको किसी के कारण यात्रा में जाना पड़ सकता है। कामकाज को लेकर दिन आपके लिए खास होने वाला है। कुछ जरुरी कामों के लिए परिणाम के लिए योजनाओं में दूसरों के साथ सहयोग करें। कारोबार के लिए स्थिति कुछ मिले जुले असर दिखाने वाली है। आपका कुछ धन खो सकता है, अपनी सेविंग को संभाल कर रखना होगा। आपको दूसरों की बातें भी अधिक चुभ सकती हैं। दिनचर्या में लापरवाही सेहत को दिक्कत दे सकती है। शुभांक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन काफी मुश्किलों भरा रह सकता है, पर दूसरे लोग आपको लेकर कुछ बातें कर सकते हैं। आप दूसरों के लिए यात्रा का बंदोबस्त कर सकते हैं। आप सामाजिक जीवन में काफी आगे रहते हुए काम कर सकते हैं। काम के लिए दिन आना जाना लगा रह सकता है और साथ में नए लोगों के साथ बातचीत का दौर भी लंबा रहने वाला है। अचानक से कुछ मौकों का लाभ उठाने के लिए काफी कूटनीति यूज करना होगा, शाम के समय किसी कारण से आप कुछ धीमे हो सकते हैं। बजट बनाना आपको एक अच्छे लाभ दे सकता है। आप अपनी इच्छाओं को लेकर द्वंद में भी रहने वाले हैं। अपने मित्र के साथ अपने रिश्ते की बात को आगे बढ़ाने की मदद मांग सकते हैं। अचानक से पेट दर्द की समस्या परेशानी दे सकती है, कुछ न कुछ हेल्दी जूस इत्यादि को लेते रहें। शुभांक – 8 और शुभ रंग – लाल है।

Leave a Comment