
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज श्री पांडवेश्वर नाथ शिवालय (पंडाबाग मंदिर) से आमजनमानस की भावना का आदर करते हुए गुलामी के प्रतीक नाम फर्रुखाबाद को बदलने के लिए हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ संत शिरोमणि श्री राजेश बाबा जी (ऋषि आश्रम पांचालघाट) के करकमलों से आचार्य प्रदीपनारायण शुक्ल द्वारा मंत्रोच्चार के साथ किया गया ।

आम जनमानस से इस अवसर पर संत भगवान ने यह आग्रह किया है कि इस हस्ताक्षर अभियान में स्वत: प्रयास कर हस्ताक्षर करने लिए स्वयं भी आएं और अन्य लोगों को भी लाएं। जिससे इस विषय पर मताधिक्य दिख सके और गुलामी का प्रतीक हमारे जनपद से धोया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा की फर्रुखाबाद का नाम यहाँ के पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व के हिसाब से पांचालनगर होना अति आवश्यक है हम इस अभियान को चलाकर गुलामी का प्रतीक नाम बदलबाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश मिश्र, जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता एडवोकेट, रोहन कश्यप, दिलीप शर्मा, शशिकांत पाराशर, सोहन शुक्ला, आदित्य मिश्रा, कौशल गुप्ता, सौरभ शाक्य, प्रिंस पाठक, आलोक मिश्रा, दीपक मिश्रा, विजय कटियार, शिवांग बाजपेई आदि उपस्थित रहे।






