best news portal development company in india

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि महानगर अध्यक्ष के आवास पर मनाई गई

SHARE:


फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आप समाजवादी पार्टी महानगर द्वारा प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं छोटे लोहिया के नाम से जाने जाने वाले श्रधेय जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि पार्टी द्वारा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा जी के आवास पर मनाई गई, पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा एवं संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया।


सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष समेत सभी समाजवादी साथियों ने श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी श्रद्धांजलि देने के बाद सभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्र ने कहा कि हम सभी समाजवादी साथियों को श्री जनेश्वर मिश्र जी के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है, सभी साथियों से मेरा आग्रह है 2027 के विधानसभा चुनाव में अब समय नहीं रह गया है सभी साथी अब कमर कस लें एवं आज शपथ लें कि हम सभी को विकास पुरुष के नाम से विख्यात माननीय श्री अखिलेश यादव जी की समाजवादी सरकार को पूर्ण बहुमत से बनाना है और अखिलेश यादव को और ताकतवर मुख्यमंत्री बनाना है इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर वर्ग परेशान है चाहें वो मजदूर हो चाहे वो व्यापारी हो और चाहें महिला अब तो देश के शंकराचार्यो का भी सम्मान इस सरकार में सुरक्षित नही है शंकराचार्य का अपमान सनातन का अपमान है जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा।

महानगर उपाध्यक्ष खुर्शीद खान, कोषाध्यक्ष अमन भारद्वाज एवं ओम प्रकाश शर्मा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार रखे, सभा में उपरोक्त लोगों के साथ साथ सत्यम अवस्थी,हरिओम सक्सेना,मुकेश,अधिवक्ता अमित यादव गोल्डी,अभिषेक गुप्ता,वीना शर्मा,ओमकार शुक्ला, अधिवक्ता ऋषि अवस्थी,पूर्व सभासद कुलदीप भारद्वाज, खुशनुर,विमल गुप्ता,शुभम शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें