best news portal development company in india

भाकियू (अखण्ड प्रदेश)की किसान महापंचायत,गंगा तटबंध निर्माण और किसानों की समस्याओं पर जोर

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जनपद के विकास खंड राजेपुर स्थित रामलीला ग्राउंड में भारतीय किसान यूनियन (अखण्ड प्रदेश) के तत्वावधान में एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत का मुख्य मुद्दा शमशाबाद से लेकर पांचाल घाट तक गंगा नदी के किनारे तटबंध निर्माण तथा जनपद के किसानों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याएं रहीं।
इस किसान महापंचायत में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग एक हजार से अधिक किसान शामिल हुए। किसानों ने सिंचाई, बाढ़ से सुरक्षा, अधूरे विकास कार्य, प्रशासनिक उपेक्षा सहित अपनी समस्याओं को खुलकर रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
महापंचायत के समापन से पूर्व उपजिलाधिकारी अमृतपुर को किसानों की मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी, विकास खंड अधिकारी राजेपुर तथा थाना अध्यक्ष राजेपुर ने किसानों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उपजिलाधिकारी द्वारा गंगा तटबंध निर्माण के प्रस्ताव को संबंधित विभाग को भेजे जाने का भरोसा भी दिया गया।


कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (अखण्ड प्रदेश) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सोमवंशी, प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सोमवंशी, राष्ट्रीय महासचिव बबलू दीक्षित,राष्ट्रीय सचिव अवधेश सोमवंशी, जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष इंतजार खान सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महापंचायत के माध्यम से किसानों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों और समस्याओं को मजबूती से उठाया तथा चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें