best news portal development company in india

माय भारत की कार्यशाला में शशांक शेखर मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित कर किया प्रेरित

SHARE:

 

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज दोपहर में माय भारत( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा महिला डिग्री कालेज में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में इंजी. शशांक शेखर मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू से प्रेरणा लेकर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया।


स्वच्छ भारत मिशन पर वक्तव्य देते हुए स्वेता दुवे ने छात्राओं से स्वच्छता से जुड़कर अपने आसपास के स्थान को स्वच्छ रखने में महती भूमिका निभाने का आग्रह किया व जल संचयन के लिए प्रेरित किया।
आयुष्मान के प्रभारी डॉ अमित मिश्रा ने बच्चों को आयुष्मान योजना के लाभ बताए व सभी को अपनी आभा आई.डी बनाने के लिए प्रेरित किया साथ ही अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की भी जानकारी दी।
जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी जी ने सभी को माय भारत और उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में बताते हुए आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
संचालन युवा नेता अमन अवस्थी ने किया।
कार्यक्रम में आयोजक शुभम मिश्रा, पूर्व वालंटियर विशाल कालेज से प्राची गंगवार, संजय, यादव आदि लोग उपस्थित थे रहे।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें