best news portal development company in india

जलज परियोजना के अंतर्गत पांचाल घाट पर स्थापित जलज कांपिल्य का शुभारंभ

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – भारतीय वन्य जीव संस्थान, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से जलज परियोजना के अंतर्गत फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर स्थापित जलज कांपिल्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर परियोजना सहायक शुभम कटियार ने गंगा योद्धाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जलज कांम्पिल्य के द्वारा गंगा तट पर आने वाले लोगों को गंगा संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा।

नमामि गंगे योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।अर्थ गंगा के माध्यम से लोगों को आजीविका के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।जलज सफारी के बारे में एवं उसके उद्देश्यों से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त जलज सफारी नाव का उद्घाटन भी किया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नसरुद्दीन,पंचायत सहायक संजय कुमार,दीपक कुमार ,गंगा प्रहरी मीना देवी, सुमित, नितिन, दिव्यम, अभिलाष, हिमांशु जलज सफारी नाविक उमेर, सलमान तथा अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें