
नई दिल्ली, आरोही टुडे न्यूज – अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नई दिल्ली में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आदरणीय श्री मोहित नवानी जी ने की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार, सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था तथा मानवाधिकार संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री अमित तिवारी को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहित नवानी जी ने कहा कि श्री अमित तिवारी का अनुभव,संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक प्रतिबद्धता संगठन को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगी।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री अमित तिवारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो राष्ट्रीय महासचिव जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और संगठन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी कार्य करने का संकल्प दोहराया। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष धीरज पाण्डेय, संपूर्णानंद पांडे आचार्य ओम तिवारी ने बधाई दी।



