best news portal development company in india

हिंदू समाज पार्टी के हस्ताक्षर अभियान का समापन, 21,850 जनपदवासियों ने किए हस्ताक्षर 

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज हिंदू समाज पार्टी द्वारा आम जनमानस के भावना के जुड़ा हुआ मुद्दा फर्रुखाबाद का नाम बदलकर ऐतिहासिक व पौराणिक नाम पांचाल नगर करने के लिए चलाए गए हस्ताक्षर अभियान का समापन करने की घोषणा की गई।
हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने यह तय किया है की हस्ताक्षर अभियान के समापन के बाद अब होलिकोत्सव पर्व के बाद सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को हस्ताक्षरित प्रपत्रों की छायाप्रति एवं “नाम संशोधन” प्रस्ताव को देने के लिए हमारे पदाधिकारी जायेंगे।


चूंकि यह विषय आमजनमानस का है परन्तु हमारी पार्टी ने इस विषय पर हर व्यक्ति का जुड़ाव करने का प्रयास किया हैं आम जनमानस के 21,850 हस्ताक्षर हुए हैं!
राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश मिश्रा ने हस्ताक्षर करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा की आम जनमानस ने प्रयासपूर्वक हस्ताक्षर किए हैं वह सराहनीय है, जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा की जनभावना का आदर करते हुए अब सरकार को भी इसपर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए ।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें