best news portal development company in india

राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा के बैनर तले भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा के बैनर तले कादरी गेट स्थित असम बैंक्विट हॉल में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान जरूरतमंद छात्रों को साइकिल भी वितरित की गई और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
समारोह में वक्ताओं ने दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न का विरोध करते हुए इसे ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताया। वक्ताओं ने कहा कि समाज को नीचा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका मिलकर विरोध किया जाएगा।


जिला महासचिव अभिषेक दुबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज कभी अवसरवादी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता तो देश की आजादी की पहली गोली चलाने वाले मंगल पांडे ब्राह्मण समाज से नहीं होते। बैठक में समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा गया कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को संगठित रहकर अपने सम्मान और अधिकारों की रक्षा करनी होगी। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद अवस्थी, जिला अध्यक्ष अमन दुबे, जिला महासचिव अभिषेक दुबे, अमन अवस्थी,अभिनव शर्मा, अशोक मिश्रा, विजय त्रिपाठी, विजय शुक्ला, विमलेश मिश्रा, शिवम दुबे, अनिल तिवारी, विपिन अवस्थी आदि रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें