
शमशाबाद, फर्रूखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अलंकार अग्निहोत्री जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक दुबे जी, जिला प्रभारी देवेश नारायण अवस्थी जी जिला अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ श्री नानकराम दुबे जी, जिला कार्यकारिणी से श्री चंद्रप्रकाश त्रिवेदी जी एवं श्री ने शमशाबाद पहुंचकर ब्लॉक और नगर की कार्यकारिणी का गठन किया।
श्री राजीव दुबे हो जिला उपाध्यक्ष फर्रुखाबाद नामित किया गया
गठन कार्यक्रम के दौरान श्री संजू तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष, श्री अभय दुबे को ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी, श्री राघव पाण्डेय को व्यापार प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष तथा श्री अंकुर मिश्रा को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर पार्टी की नीतियों एवं संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में रामू तिवारी, श्याम मिश्रा, अवधेश मिश्रा, चंचल पांडे, अनुज पांडे, संजू पाठक, रिंकू शुक्ला, सुनील वार्ष्णेय, करन तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



