best news portal development company in india

उपभोक्ताओं के घरों पर बिना जांच किए लोड बढ़कर उपभोक्ताओं से अनावश्यक वसूली विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन

SHARE:

फर्रूखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अघोषित विद्युत कटौती एवं उपभोक्ताओं के घरों पर बिना जांच किए लोड बढ़कर उपभोक्ताओं से अनावश्यक वसूली विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोगों के साथ में पहुंचकर विद्युत कार्यालय पर जबरदस्त नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया अधीक्षण अभियंता को जानकारी होने के बाद भी अपने कार्यालय से गायब रहने पर फर्रुखाबाद विकास मंच जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा की अधिकारी इस सरकार में बेलगाम हो चुके हैं पूर्व में जानकारी होने के बाद भी जनता की समस्याओं को सुनने की बजाय वह मुंह छुपाए घूम रहे हैं यह बहुत गलत है इसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लोगों में इस बात को लेकर बड़ा जबरदस्त गुस्सा था और उन्होंने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर ज्ञापन चश्पा कर दिया और लोगों ने कहा की जनता की समस्याओं को ना सुनने वाले अधिकारी कब तक गायब रहेंगे इसके बाद अधिशासी अभियंता फर्रुखाबाद को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया और अधिशासी अभियंता से मौके पर मौजूद बहुत से उपभोक्ताओं के बिजली बिलों को बढ़कर आने पर सही कराया गया और अधिकारियों से कहा गया कि जब तक लोगों के घरों का सर्वे करके लोड अगर आवश्यक है तो बढ़ाया जाए कार्यालय में बैठकर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका ना डाला जाए क्योंकि जिनका लोड कम है उसके बाद भी उपभोक्ताओं का 2 किलोवाट से लोड बढ़कर 3 किलोवाट 4 किलोवाट कर दिया गया है जो कि न्याय संगत नहीं है किसी भी उपभोक्ता को परेशान ना किया जाए और डोर टू डोर सर्वे के बाद ही किसी का लोड बढ़ाया जाए।


अधिशासी अभियंता शहर बृजभान सिंह ने बताया यह घोषित विद्युत कटौती जो की जा रही थी लाइनों को ट्रांसफर करने के लिए उसको बंद कर दिया जाएगा और लाइन शिफ्ट का काम अक्टूबर या नवंबर में कराया जाएगा गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंगद पांडे उर्फ कोमल ने कहा की बिजली विभाग अपना रवैया सुधारे और बेवजह जनता को परेशान करना बंद करें जिनके घरों में बहुत ज्यादा लोड नहीं है उसके बाद भी अनाप-शनाप बिल भेज कर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है पहले दिन घरों में बिल 1000 से ₹2000 आते थे अब उनमें चार से 5000 का बिल आ रहा है जो की बहुत गलत है और यह बिजली विभाग के द्वारा लूट की नई व्यवस्था चालू की जा रही है इसको तत्काल बंद करना चाहिए किसी भी सूरत में जनता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा
निषाद सभा के जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप ने कहा कि गरीबों के साथ में विद्युत विभाग का रवैया ठीक नहीं रहता है अधिकारी सही से बात नहीं करते हैं अधिकारियों को अपना रवैया सुधारना होगा और जनता को परेशान करना बंद करना पड़ेगा।


फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि जनता परेशान हो यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सही करें और बिना किसी घर का सर्वे के लोड ना बढ़ाएं नहीं तो जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निशित दुबे उर्फ निशु, राजा मिश्रा राजीव वर्मा पंकज राठौर राजीव पाल, आलोक मिश्रा भूरे, अभिषेक श्रीवास्तव,विष्णु मिश्रा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, आयुष सक्सेना एडवोकेट, अमल परिहार एडवोकेट, अनुज तिवारी एडवोकेट, केके द्विवेदी उर्फ बंटू ,शनि बाथम,सौरभ शुक्ला, रजत वर्मा, आकाश चतुर्वेदी, शिवलू खान, अनंत राम श्रीवास्तव ,कुलदीप दीक्षित अजयमिश्रा, नीतीश पांडे, राहुल दीक्षित गुड्डा एडवोकेट, आशू, मिश्रा, नीरज यादव, सचिन पांडे, अशफाक खान, आफताब खान, शिव शंकर मिश्रा, समीर खान, रेहान खान, ईशान कुमार, अनीश खान, मलखान सिंह राजपूत, रामबरन शाक्य, गुड्डू राजपूत शाहिद बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें