
फर्रूखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज जनसत्ता दल के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह शिवाजी तथा प्रदेश अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) बलवीर सिंह चौधन का सम्मानजनक आगमन हुआ। आगमन पर आयोजित समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की कार्यप्रणाली और आगामी चुनावों को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान बलवीर सिंह शिवाजी ने कहा कि जनसत्ता दल वह ही है जो किसान, युवा, महिला तथा देश के प्रत्येक वर्ग को उसकी उचित हिस्सेदारी देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यही निष्पक्ष प्रतिनिधित्व ही सशक्त लोकतंत्र की गारंटी है और जनसत्ता दल प्रत्येक चुनाव में जनता को समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा।
जिलाध्यक्ष सुशील चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब परिवर्तन का समय आ गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के हित के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया और आश्वासन दिया कि समर्पित प्रयासों से निश्चित रूप से विजय हासिल होगी।

बैठक में जिला सचिव सिद्धांत सिंह, जिलाध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) अवनीश सिंह तोमर सहित विनय प्रताप सिंह राठौर, मुकेश चौहान, जोगराम राजपूत, राहुल चौहान, राणा प्रताप सिंह, रोहित सिंह सोमवंशी, विमलेश मिश्रा, सुभम राजावत, रोहन सोलंकी, कुलदीप चौहान, अरविंद चौहान, विवेक सिंह गहरवार, अमित सोमवंशी और अनेक अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कुल मिलाकर 100 से अधिक सदस्य व कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल थे। उपस्थित अन्य नेताओं में शुभम, विकास, अनुज, जितेंद्र, शिवा, सुनील अंश, विशाल भारद्वाज आदि का समावेश रहा।

कार्यक्रम में संगठन विस्तार, आगामी गतिविधियों के समन्वय और चुनावी रणनीतियों पर विशेष जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान ने सभी से आग्रह किया कि वे मैदान में तेजी से सक्रिय होकर जनसत्ता दल के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँ।



