best news portal development company in india

28 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, एसडीएम ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

SHARE:

शमशाबाद, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – नगर पंचायत कार्यालय शमशाबाद में शुक्रवार को विगत वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 28 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


समारोह में नगर के प्रमुख विद्यालयों एस.बी.एस.आर. कॉलेज, सी.के.जे. सरस्वती इंटर कॉलेज, एस.ए. फारूकी मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाबा रामसखपाल इंटर कॉलेज एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रथम तीन स्थानों के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अभिषेक वर्मा, अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम अहमद फारूकी ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अभिषेक वर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम अहमद फारूकी ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य को निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के ऐसे छात्र-छात्राएं, जिन्हें पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उनकी मदद के लिए नगर पंचायत हरसंभव सहयोग करने को तैयार है।


उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में सभासद जफर आलम प्रजापति, आमिर अंसारी, मुवीन आलम, निकुम दिवाकर, ओमकार, शारिक अली, निवर्तमान अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें