
कायमगंज, फर्रूखाबाद, शाहनवाज खान की रिपोर्ट – आज भारती कृषक एसोसिएशन की पंचायत राजेश कुमार राजपूत की अध्यक्षता में मोहल्ला जवाहरगंज में कायमगंज में हुई
इसका संचालन महिपाल सिंह राजपूत द्वारा की गयी.
भारती कृषक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने भृष्ट विधुत जेई0को कढी चेतावनी दी है उन्होंने कहा कि सुधर जाओ वरना एक बडा आंदोलन होगा, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुन्ना लाल सक्सेना ने भृष्ट विधुत जेई0पर गंभीर आरोप लगाये है उन्होंने कहा कि यह मुस्लिम बाहुल्य इलाके में लगातार विधुत चोरी करवा रहा है उन्होंने यह भी कहा कि विधुत चोरी अभियान के तहत गरीबो के यहाँ छापेमारी कर अवैध वसूली की जाती है,साथ ही यह भी बताया कि जिसके यहाँ विधुत चोरी पकडी जाती है तो वह पैसा देकर निपटारा कर लेता है तथा मीडिया द्वारा पूछे जाने पर हमारा निपटारा हो गया है पीडित द्वारा कह दिया जाता है।

भ्रष्ट विधुत जेई षडयंत्र कर किसान यूनियन के पदाधिकारियों पर फर्जी शिकायतें कर झूठे मुकदमे में फंसाने की लगातार कोशिश कर रहा है लेकिन जांच अधिकारियो द्वारा पूर्व मे की गयी शिकायतों को झूठा पाया गया राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उच्च अधिकारियो से मांग की कि भ्रष्ट जेई0द्वारा दी गयी झूठी शिकायते निराधार हैं जांचकर इसे जिला बदर किया जाये.
आगामी त्यौहारो को देखते हुए अघोषित विधुत कटौती न की जाये.
एनपीके (डाई ) 1900रू. कीमत की 2250 में बिक रही है
डीएपी 1300रू./ वाली 1800 में बिक रही है. रिफाइंड घटिया किस्म के बिक रहे है जो कि आम जनमानस के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है इस पर रोक लगा कार्यवाही की जानी चाहिए,
कायमगंज अताईपुर रोड काफी खस्ता हाल है तथा जगह जगह टूटकर गडडे हो गये है जिससे आवागमन में राहगीरों को काफी परेशानी उठाना पडती है,
कायमगंज नगर में आवारा पशुओं, बंदरो से नगर वासी काफी परेशान है.इन्हे पकडकर जंगलों मे छुडवाया जाये.जलजीवन योजना के तहत लोधीपुर गांव के मजरा मानिकपुर में टूटी पडी सडको को सही करवाया जाये.
इस बीच भारती किसान यूनियन के संगठन के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे.
राजेश कुमार राजपूत जिला प्रवक्ता,
भारती कृषक एसोसिएशन कायमगंज, फर्रुखाबाद.


