
कन्नौज, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – भारतीय किसान यूनियन अवधेश की किसान पंचायत छिबरामऊ में लिटिल स्टार गेस्ट हाउस में हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश कुमार त्रिपाठी ने की जिसका संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने किया किसानों ने बताया लगातार बारिश होने के कारण हमारे फसलें खराब हो गई हैं धान की फसल तेज हवा चलने से खेतों में गिर गई है तैयार खड़ा धान पानी भरने से खराब हो गया है और संबंधित क्षेत्र के लेखपाल किसानों का शोषण कर रहे हैं उनको राहत आपदा कोष से मुआवजा दिलाने में सहयोग नहीं कर रहे हैं संगठन के पदाधिकारियो ने एक स्वर में अधिकारियों के इस दुख की घड़ी में किसान का साथ न देने के कारण रोष व्यक्त किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश कुमार त्रिपाठी ने कहां की उप जिला अधिकारी अपने मार्गदर्शन में किसानों को हुए नुकसान का आकलन करा करके उनको मुआवजा दिलाए नहीं तो फिर संगठन इन अधिकारियों के खिलाफ जो किसान का कार्य नहीं कर रहे हैं धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा भारतीय किसान यूनियन अवधेश निरंतर किसानों की समस्याओं पर आगे आकर हमेशा संघर्ष करने को तैयार रहता है इस अवसर पर रत्नेश कुमार दुबे अश्वनी मिश्रा राम शरण दीक्षित विजय कुमार दुबे रामनरेश पाल राजेश पाल अनिल सक्सेना सुनील कुमार अवनीश उर्फ टीटू रवीश चंद्र तिवारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी सर्वेश कुमार मिश्रा बंटी दिनेश त्रिपाठी औराई राजेंद्र तिवारी कानपुर मंडल उपाध्यक्ष औराई सहित सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे रत्नेश कुमार दुबे ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अवधेश निरंतर आगे बढ़ते हुए सभी जनपदों में अपने संगठन का प्रचार प्रसार और विस्तार कर रहा है चार दिन तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों को तोड़ कर रख दिया है इसमें लेखपाल तुरंत किसानों का नुकसान का आकलन करके मुआवजा दिलाने का कार्य करें क्योंकि वह भी एक किसान के ही बेटे हैं।



