best news portal development company in india

भारतीय जीवन बीमा निगम फर्रुखाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन

SHARE:

फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस से आयोजित सेवा कार्य के क्रम में आज भारतीय जीवन बीमा निगम फर्रुखाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इसमें कार्यकाल के अधिकारियों ,कर्मचारियों और अभिकर्ताओं ने रक्त दान महादान के संकल्प को अपनाते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया ।वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनीष कुमार प्रेमी ने कहा कि एल आई सी सदैव सेवा और सामाजिक सरोकारों में अग्रणी रहती है सहायक शाखा प्रबंधक  रवि कुमार भारद्वाज , भूपेन्द्र प्रताप सिंह प्राचार्य अभिकर्ता प्रशिक्षण केंद्र ,श्री गोपेश कुमार सक्सेना ने लोहिया अस्पताल की प्रशिक्षित टीम के मार्गदर्शन में इस शिविर को आयोजित करवाया ।इस अवसर पर कु.तान्या उपाध्याय , हरिकिशन , गोपेश सक्सेना , भानू ठाकुर , शुभम बघेल , शिवओम , शिवम तिवारी ,प्रदीप सिंह राठौर ,सुभाष चन्द्र ,नीरज तोमर सहित अनेक लोगों ने रक्तदान किया ।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें