best news portal development company in india

2027 विधानसभा चुनाव: 193 अमृतपुर कांग्रेस पार्टी से पं. शिवाशीष तिवारी ने पेश की दावेदारी

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज पीसीसी ऑब्जर्वर, बरेली पं. शिवाशीष तिवारी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी ने एआईसीसी इंचार्ज श्री कुणाल चौधरी जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान पं. शिवाशीष तिवारी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जनपद फर्रुखाबाद की 193 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की ओर से अपना आवेदन पत्र सौंपा।

मुलाकात के दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व से निवेदन किया कि यदि पार्टी उन पर भरोसा जताती है तो वे पूरी निष्ठा और मेहनत से 2027 में अमृतपुर में कांग्रेस का परचम बुलंद करने का काम करेंगे।

पं. शिवाशीष तिवारी ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा और राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अमृतपुर की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही उसका विकल्प है।

उल्लेखनीय है कि पं. शिवाशीष तिवारी के बाबा स्व. श्री विमल प्रसाद तिवारी जी फर्रुखाबाद से कई बार विधायक रहे हैं और क्षेत्र में उनका एक सम्मानित राजनीतिक परिवार के रूप में नाम है।

इस अवसर पर उन्होंने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कांग्रेस को सक्रिय करने का संकल्प भी दोहराया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें