
फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – मेरा युवा भारत (MY Bharat) फर्रुखाबाद द्वारा जिला युवा अधिकारी के निर्देशानुसार गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न विकासखंडों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। माय भारत कार्यालय, ध्वज रोड पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके आदर्शों एवं देश के प्रति योगदान को याद करते हुए युवाओं को स्वच्छता, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक किया गया।

इसी क्रम में जनपद के विभिन्न विकासखंडों में भी माय भारत स्वयंसेवकों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। बढ़पुर ब्लॉक में रचना एवं शुभम, शमशाबाद ब्लॉक में पीयूष वर्मा एवं साक्षी कटियार तथा राजेपुर ब्लॉक में उजाला एवं चंचल के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुए।कार्यक्रमों में युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गांधी जी के स्वच्छता एवं सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



