best news portal development company in india

मेरा युवा भारत फर्रुखाबाद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – मेरा युवा भारत (MY Bharat) फर्रुखाबाद द्वारा जिला युवा अधिकारी के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जनपद में सेवा एवं सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला युवा अधिकारी के मार्गदर्शन में नीतीश जी के संयोजन में शहर के विभिन्न स्थानों सहित सिरौली स्थित वृद्ध आश्रम में 100 से अधिक वृद्धजनों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सेवा भाव को बढ़ावा देना रहा। माय भारत टीम द्वारा वृद्धजनों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम भी जाना गया।

इस अवसर पर राहुल के नेतृत्व में रचना, आकाश सोमवंशी, आदित्य शुक्ला, विवेक गुप्ता सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता की।

“नर सेवा ही नारायण सेवा है” के भाव के साथ माय भारत स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों के सम्मान और सेवा का संदेश दिया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें