best news portal development company in india

अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में किया गया संपूर्ण समाधान दिवस 157 शिकायतों में 11 का मौके पर निस्तारण

SHARE:

फर्रुखाबाद, कायमगंज, आरोही टुडे न्यूज – आज शनिवार तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने की । कुल 157 शिकायत आई जिनमें 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया इस बीच क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने साइबर काइम से हो रही ठगी से बचने की जानकारी दी उन्होंने किसी भी प्रकार के अननोन एप को इंसटाल न करने की सलाह दी साथ ही बैंक से जुडे नम्बर को कीपैड मोबाइल मे डालकर चलाने की सलाह दी।

कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर पट्टी सपहा निवासी राजबहादुर सिंह ने सार्वजनिक मरघट की जमीन पर अवैधरूप से कब्जे कब्जे करने की शिकायत की है ।वही गांव लहर राजा कुलीपुर निवासी आशा देवी ने मूसलाधार बारिश से कच्चे मकान गिरने की शिकायत की है और उचित मुआवजा दिलाए जाने की उपजिलाधिकारी से गुहार लगाई है ।शाहपुर गंगपुर निवासी रविंद्र सिंह ने अपने क्षेत्रीय लेखपाल पर रिश्वत लेकर उसके खेत में नए पट्टे नाप देने की शिकायत की है । सबसे अधिक शिकायत राजस्व, पुलिस विभाग, एवं अन्य विभागों से संबंधित आई हैं । संबंधित शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के साथ ही समय पर करने के निर्देश दिए हैं ।इस दौरान उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, तहसीलदार अरविंद कुमार समेत तहसील स्तर के कर्मचारी और समस्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे ।

शाहनवाज़ खान की रिपोर्ट 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें