फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जीआरपी फर्रुखाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पिछले 6 वर्षों से माननीय न्यायालय से लगातार फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम नीलू कुमार (उम्र 35 वर्ष) है, जो पुत्र रामबाबू और ग्राम बैरी, थाना शिवराजपुर, कानपुर नगर का निवासी है। अभियुक्त के खिलाफ माननीय न्यायालय एसीजेएम रेलवे, फर्रुखाबाद द्वारा कई बार गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपना पता बदल-बदल कर अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था। न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण उसके खिलाफ धारा 82 CRPC के तहत उद्घोषणा भी जारी की गई थी।

दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर जीआरपी फर्रुखाबाद की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए समय करीब 19:30 बजे (शाम 7:30 बजे) कस्बा बर्रा स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास से अभियुक्त नीलू कुमार को धर दबोचा।
पकड़े गए अभियुक्त नीलू कुमार के खिलाफ जीआरपी थाना फर्रुखाबाद में पहले से ही कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं:
- मु०अ०सं० 27/15: धारा 379/411 भादवि (चोरी और चोरी का माल बरामद होना)
- मु०अ०सं० 31/15: धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट (नशीले पदार्थों की तस्करी)
- मु०अ०सं० 05/20: धारा 401 भादवि (चोरों के गिरोह का सदस्य होना)
- मु०अ०सं० 06/20: धारा 414 भादवि (चोरी की संपत्ति को छिपाने में सहायता करना)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में जीआरपी फर्रुखाबाद के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा, कन्नौज चौकी प्रभारी उ०नि० नरेश कुमार, हे०कां० बृजनन्दन सिंह और कां० रवनीत यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियुक्त को वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।