
आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जनपद फर्रुखाबाद के बाढ़ग्रस्त अतिमहत्वाकांक्षी ब्लॉक राजेपुर में ग्राम।पंचायत महमदपुर की ग्रामसभा गढ़िया में, राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल कढ़हार द्वारा,बाढ़ पीड़ितों की स्वास्थ्य देखभाल हेतु एक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, ” आयुष आपके द्वार”का आयोजन किया गया जिसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह द्वारा कुल 136 ( 64 पुरुष + 72 महिला ) बाढ़पीड़ित रोगियों को विधिवत परीक्षण कर रोगानुसार होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध करवाया।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ज्यादातर रोगी ,सर्दी ,जुकाम,खांसी,जोड़ दर्द,पेट रोग,स्वास दमा, पाइल्स, सायटिका, कमरदर्द इत्यादि से पीड़ित मिले। इस शिविर के अंत में चिकित्साधिकारी ने एक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया जिसमें चिकित्साधिकारी डॉ सिंह ने सभी रोगियों एवं ग्रामवासियों को व्यक्तिगत स्वच्छता रखने,नियमित योग व्यायाम एवं पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी एवं बाढ़ के दौरान उबला हुआ पानी पीने के लिए कहा और साथ ही तले भुने खाद्य पदार्थों,एवं तंबाकू युक्त पदार्थों से परहेज करने की महत्वपूर्ण सलाह दी।



