best news portal development company in india

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने केशव शर्मा को किया सम्मानित

SHARE:

मथुरा, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.), उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में होटल निविशका इन, मथुरा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समिति के महत्वपूर्ण सदस्य केशव शर्मा को एडुनेक्स्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा, उत्तर प्रदेश में इम्प्लीमेंटेशन एग्जीक्यूटिव के पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। केशव शर्मा ने बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मथुरा अध्ययन किया है।समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि समिति के महत्वपूर्ण सदस्य का प्रतिष्ठित कंपनी में चयन होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने केशव शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केशव शर्मा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर नरेंद्र दीक्षित, अर्जुन सोलंकी, गौरव सक्सेना, सुदेश कुमार, भानु प्रताप सिंह, हर्ष सैनी, शिवम दीक्षित, पूजा वर्मा सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें