best news portal development company in india

हरदोई में राजनीतिक सरगर्मी तेज: सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के घर पहुंची पुलिस, देर रात डाला डेरा

SHARE:

​हरदोई: दिल्ली में होने वाले एक बड़े विरोध प्रदर्शन से ठीक पहले हरदोई जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं। इसी क्रम में, समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता के आवास पर बीती देर रात पुलिस बल ने डेरा डाल दिया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्यवाही से स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

​दिल्ली जाने से रोकने की थी रणनीति

​मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में प्रस्तावित प्रोटेस्ट से ठीक पहले राधा नगर चौकी इंचार्ज भारी पुलिस बल के साथ अचानक सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के घर जा पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सपा नेता किसी भी सूरत में हरदोई से बाहर न निकल सकें और दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। देर रात तक पुलिस बल उनके आवास के बाहर मुस्तैद रहा।

​सपा नेता रामज्ञान गुप्ता बोले- “दिल्ली प्रोटेस्ट में शामिल होने की बात सिर्फ अफवाह” है। भाजपा सरकार पुलिस के दम पर आवाज दबाना चाहती है देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं।

​पुलिस की इस हाई-प्रोफाइल घेराबंदी और कार्रवाई पर सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए अपने ऊपर लगाए जा रहे तमाम कयासों और दिल्ली प्रोटेस्ट में शामिल होने की खबरों को पूरी तरह निराधार करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं है और यह महज एक अफवाह है।

 

​सतर्कता बढ़ाई गई

​इस घटना के बाद से जिले के राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन लगातार सपा नेता रामज्ञान गुप्ता की हर गतिविधि और मूवमेंट पर पैनी नजर रखे हुए है। ऐहतियात के तौर पर उनके आवास और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें