best news portal development company in india

घर से नाराज होकर से रेलवे स्टेशन पर आई लड़की को थाना जीआरपी पुलिस टीम द्वारा परिजनों का पता लगाकर किया गया सुपुर्द

SHARE:

फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे के पर्यवेक्षण में चलती ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी, ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी फर्रूखाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन कायमगंज पर गश्त व चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर एक लड़की स्टेशन पर रोती हुयी मिली, पूछताछ करने पर लड़की ने अपना नाम बताते हुए निवासी थाना मऊदरवाजा क्षेत्रा जनपद फर्रूखाबाद उम्र करीब 18 वर्ष बताया तथा बताया कि अपनी बड़ी बहन से कहासुनी होने के कारण घर से नाराज होकर ट्रेन कासगंज एक्सप्रेस में बैठकर फर्रूखाबाद से कायमगंज स्टेशन पर उतर गई थी। लड़की से उसके परिजनों का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर उन्हें बताया। सूचना पाकर लड़की की बहन अपने पति के साथ उपस्थित आए। लड़की को नियमानुसार परिजन के सुपुर्द किया गया।
लड़की को सकुशल पाकर परिजन द्वारा थाना जीआरपी फर्रूखाबाद पुलिस का धन्यवाद देते हुए आभार जताया।

पुलिस टीम का विवरणः-
1. प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा, थाना जीआरपी फर्रुखाबाद।
2.उ0नि0  सतेन्द्र कुमार, चौकी प्र० कायमगंज, थाना जीआरपी फर्रुखाबाद।
3.का0 गजेन्द्र कुमार, चौकी प्र० कायमगंज, थाना जीआरपी फर्रुखाबाद।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें