best news portal development company in india

बार एसोसिएशन ने कोर्ट परिसर में चलाया अधिवक्ता सत्यापन अभियान, अपूर्ण COP वाले वकीलों को चेतावनी

SHARE:

फतेहगढ़, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – बार एसोसिएशन फतेहगढ़ के तत्वावधान में आज न्यायालय परिसर में वकीलों के प्रमाणपत्रों (COP – Certificate of Practice) की सघन जांच का अभियान चलाया गया। यह अभियान अधिवक्ता सत्यापन समिति के संयोजक शिवेंद्र मोहन मिश्रा (एडवोकेट) के नेतृत्व में आयोजित किया गया।


जांच के दौरान न्यायालय परिसर में प्रैक्टिस कर रहे कई प्रशिक्षु (ट्रेनी) और नए अधिवक्ताओं के सीओपी (COP) और बार काउंसिल पहचान पत्र अपूर्ण पाए गए। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए सत्यापन समिति ने सभी संबंधित प्रशिक्षु अधिवक्ताओं को सख्त हिदायत दी है कि वे जल्द से जल्द बार काउंसिल से अपना वैध पहचान पत्र और COP जारी करवाकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर लें। समिति ने स्पष्ट किया कि समय रहते ऐसा न करने वाले अधिवक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार उचित कानूनी व अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


इस विशेष जांच अभियान में संयोजक शिवेंद्र मोहन मिश्रा के साथ समिति के सदस्य स्वदेश कुमार सिंह, कौशलेंद्र तोमर, विभा बाजपेयी और दिवाकर द्विवेदी (एडवोकेट) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें