best news portal development company in india

ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में फूटा सर्व समाज का गुस्सा, कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट –
सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने वाले आरोपी सिली सिंह उर्फ सापा के विरुद्ध अब तक कार्रवाई न होने से आक्रोशित सर्व समाज के लोगों ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) फर्रुखाबाद को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आरोपी को जेल नहीं भेजा गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

PWD तिराहे से कलेक्ट्रेट तक निकला विशाल जुलूस –

प्रदर्शन की शुरुआत PWD तिराहे से हुई, जहां सर्व समाज के सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए। वहां से यह भीड़ एक विशाल जुलूस की शक्ल में फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुई। जुलूस में शामिल लोग “ब्राह्मण समाज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “ब्राह्मण समाज के सम्मान में, सर्व समाज मैदान में” और “सर्व समाज एकता जिंदाबाद” जैसे गगनभेदी नारे लगा रहे थे। फतेहगंज चौराहा होते हुए जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की।

विभिन्न संगठनों और नेताओं ने की निंदा –

• भईयन मिश्रा (जिला अध्यक्ष, फर्रुखाबाद विकास मंच): “ऐसे समाज विरोधी तत्वों की जगह जेल में है, जो जातियों को आपस में लड़ाने का काम करते हैं। हम सब एक हैं और समाज में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे।”
• कमलेश पाठक (पूर्व ब्लॉक प्रमुख, हरपालपुर): “शहर में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए प्रशासन को सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए इस मामले को गंभीरता से लेकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”
• अंगद पांडे उर्फ कोमल (विभाग अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल): “आरोपी आदतन अपराधी है। ऐसे अराजक तत्वों की जगह बाहर नहीं बल्कि जेल में होनी चाहिए, ताकि सामाजिक वैमनस्यता न फैले।”
• धीरज पांडे (प्रदेश अध्यक्ष, मानवाधिकार संगठन): “हमारा संगठन मांग करता है कि समाज में अराजकता फैलाने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई हो।”
• नितिन गुप्ता (अध्यक्ष, संडे व्यापार मंडल) व अभिषेक श्रीवास्तव: “ब्राह्मण हमेशा से समाज को राह दिखाने का कार्य करते आए हैं और हमारे आदर्श हैं। समाज को बांटने वाले ऐसे लोगों की मानसिकता घृणित है और इनका सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।”
• नीरज यादव: “आरोपी की मानसिकता बेहद घृणित है और इसके खिलाफ बिना देरी किए कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

प्रदर्शन में यह प्रमुख लोग रहे उपस्थित –

इस विशाल विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मुनीश चंद्र मिश्रा, रामवीर शुक्ला, श्यामेंद्र दुबे ‘नीरज’, अनिल द्विवेदी, विजय शुक्ला, डॉ. मिथिलेश पाठक, अभिषेक दुबे, रत्नेश पांडे, विष्णु मिश्रा (एडवोकेट), कार्तिकेय शुक्ला लक्की, अनुज मिश्रा (एडवोकेट), श्याम मोहन शुक्ला (एडवोकेट), प्रशांत मिश्रा (एडवोकेट), नंदराम दुबे, बंटू दुबे, मनीष यादव, हेमंत शाक्य, राजीव वर्मा, बाबू अग्निहोत्री, सभासद दीपक बाजपेई, ओम निवास पाठक, शिवेंद्र दीक्षित, विपिन अवस्थी, लव बाजपेई, अनुज तिवारी (एडवोकेट), शिवेंद्र बाजपेई, राहुल दीक्षित, गुड्डा राम रघुवंशी, पंकज दुबे, दिलीप अग्निहोत्री, मंजुल मिश्रा, देवेश दीक्षित, हरिओम दुबे, शैलेंद्र दीक्षित, विवेक मिश्रा (एडवोकेट), सीटू पांडे (एडवोकेट), आयुष सक्सेना (एडवोकेट), आकाश चतुर्वेदी, विग्नेश सिंह, अनंत राम श्रीवास्तव, कुलदीप दीक्षित, अजय मिश्रा, शालू सक्सेना, सनी बाथम, महिपाल सिंह राजपूत, सचिन पांडे, भगत सुंदर, अमित वर्मा, शिवम ठाकुर, सत्यम सिंह चौहान, विपिन दीक्षित, सत्यम गुप्ता और शाहिद सहित सर्व समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें