
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – हरियाणा में पत्रकारों की गिरफ्तारी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसी के विरोध में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पत्रकारों ने आवाज बुलंद की। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन यानी उपजा के बैनर तले पत्रकारों ने प्रधानमंत्री के नाम एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने अतुल अग्रवाल, सौरभ उपाध्याय और सुदेश नैन मौर की गिरफ्तारी के पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराने की मांग की। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की भी आवाज उठाई।

दरअसल, हरियाणा में पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकार संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में फर्रुखाबाद में उपजा जिलाध्यक्ष सूर्या बाजपेई (जापान) के नेतृत्व में पत्रकारों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों ने प्रधानमंत्री के नाम एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि किसी भी मामले में निष्पक्ष जांच और न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि पत्रकारों के अधिकारों और उनकी स्वतंत्रता की रक्षा की जा सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान पत्रकारों ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। इस दौरान सूर्या बाजपेई (जापान)के साथ जितेंद्र दुबे, अनुभव, अमित सक्सेना, दिलीप कटियार, विश्वप्रकाश चतुर्वेदी, राजीव समेत करीब एक दर्जन पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकारों ने मांग की कि पूरे प्रकरण की समयबद्ध जांच कर उचित कार्रवाई की जाए और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए फिलहाल, पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाई हैं।



