best news portal development company in india

श्रीदुर्गा महोत्सव में सजाया गया माता रानी का भव्य दरबार, कोतवालेश्वर हनुमान सेवा ट्रस्ट ने की मां दुर्गा की आरती

SHARE:

कायमगंज, फर्रूखाबाद , आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – नवरात्रि के पावन पर्व पर बगिया मांगू लाल में श्री दुर्गा महोत्सव के दौरान मां दुर्गा की भव्य मूर्ति की स्थापना की गई है। कमेटी द्वारा माता रानी का अत्यंत सुंदर और आकर्षक दरबार सजाया गया है। बगिया सोहनलाल में महाराजा हरिश्चन्द्र रस्तोगी दुर्गा कमेटी के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं।
आज 13 अक्टूबर, दिन मंगलवार को कमेटी की ओर से श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट, कोतवाली कायमगंज के सभी पदाधिकारियों को आरती के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।


आमंत्रण पर ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, प्रबंधक संगम शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल जी, उपाध्यक्ष दीपक शाक्य, सदस्य आर्यन, सत्यम ने पंडाल में पहुंचकर विधि-विधान से मां दुर्गा की आरती की।
आरती से पूर्व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें श्रवण कुमार, राजा दशरथ और श्रवण कुमार के माता-पिता की लीला तथा 52 अवतारों की लीला का मंचन किया गया। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
इस दौरान पूरा पंडाल सैकड़ों श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। श्रद्धालु लगातार भजन-कीर्तन और “जय माता दी” के जयकारे लगा रहे थे, जिससे पूरा पंडाल और मोहल्ला मां के जयकारों से गूंज उठा। सभी भक्तों ने बारी-बारी से मां दुर्गा की आरती की। आरती के उपरांत श्रद्धापूर्वक प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे


श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट से अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, प्रबंधक संगम शाक्य, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल, उपाध्यक्ष दीपक शाक्य, सदस्य आर्यन,सत्यम
महाराजा हरिश्चन्द्र रस्तोगी दुर्गा कमेटी से अध्यक्ष सौरभ रस्तोगी, विकास रस्तोगी, ऋषभ रस्तोगी, हिमांशु रस्तोगी, पुनीत रस्तोगी, योगेश रस्तोगी, प्रखर रस्तोगी।
महिला टीम से रिचा रस्तोगी, तन्वी रस्तोगी, चारु रस्तोगी, तृप्ति रस्तोगी सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें