best news portal development company in india

राष्ट्रवादी ब्रह्मसभा की बैठक में ब्राह्मण एकता पर जोर, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

SHARE:

फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज राष्ट्रवादी ब्रह्मसभा के बैनर तले रिलायंस पेट्रोल पंप निकट एक विद्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ब्राह्मण समाज के सैकड़ो लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ मिथिलेश पाठक ने ब्राह्मण एकता पर जोर दिया उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हमेशा समाज के श्रेष्ठ कार्यों में प्रतिभाग करता रहा है ब्राह्मणों के त्याग को बुलाया नहीं जा सकता आजादी की प्रथम गोली से लेकर आज तक नए आविष्कारों में ब्राह्मणों का योगदान प्रथम पंक्ति में रहा है संगठन के संरक्षक विजय शुक्ला जी ने कहा है कि ब्राह्मण सदैव समाज की रक्षा करने में अग्रणी रहा है ब्राह्मण शास्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञान रखता है वह अपने ज्ञान से समाज का भला करता है तो शास्त्रों से इस देश की रक्षा करता है।

बैठक का संचालन अभिषेक दुबे ने किया और बैठक में आए हुए सैकड़ो ब्राह्मण भाइयों का आपस में एक दूसरे से परिचय कराया उन्होंने कहा कि जब तक हम लोग आपस में परिचित नहीं होंगे तब तक हम लोग एक नहीं हो सकते बैठक में मुख्य रूप से शहर के ब्राह्मणों के अलावा कायमगंज शमशाबाद मोहम्मदाबाद आदि क्षेत्रों से लोगों ने आकर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की तथा अपने विचार भी व्यक्त किया बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

डॉक्टर मिथिलेश पाठक विजय शुक्ला जी, भैयन मिश्रा जी अभिषेक दुबे , देवेश नारायण अवस्थी जी बृजेश मिश्रा जी पवन मिश्रा जी सौरभ दुबे जी अनुज दुबे जी आकाश तिवारी नितिन दुबे डॉ राजीव शुक्ला जी पवन मिश्रा जी एडवोकेट आशुतोष मिश्रा जी एवं कई सैकड़ा ब्राह्मण लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें