
फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल गौड़ की अध्यक्षता में उनके चौक खोया बाजार स्थित आवास पर हुई।संचालन महामंत्री संजय शर्मा ने किया।बैठक में गत 2 अक्टूबर को कम्पिल में राष्ट्रीय स्थापना दिवस मनाए जाने की समीक्षा की गई और सदस्यों ने कई सुझाव भी दिए।बैठक में लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने पर सदस्य का निष्कासन पर विचार किया गया।जिले की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सदस्यता फार्म वितरित किए गए।नए वर्ष 2027 में नए जिलाध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।इसके अलावा संगठन का नया कलेंडर के प्रकाशन के लिए कलेक्शन पर जोर दिया गया।अगले वर्ष संगठन की स्मारिका छपवाने पर भी विचार विमर्श किया गया।

इस मौके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल प्रजापति,कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी,सदस्य ताहिर खा बज्जू,जिला महामंत्री इरशाद अली,उपाध्यक्ष महेश वर्मा,अब्दुल कयूम दिल्ली,राजस्थान प्रभारी अरशद वारसी,अमृतपुर अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव,अनुज कुमार,शाहनवाज खा,अल्ला रक्खा,ओमप्रकाश शुक्ला,सितबेन अली,आसिफ राजा सहित कई संवाददाता मौजूद रहे।



