best news portal development company in india

अमृतपुर में लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर: डॉ. युवराज सिंह के प्रयासों से 1500 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

SHARE:

फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के सथरा गांव में जनसेवा की एक और मिसाल पेश करते हुए एक विशाल निःशुल्क सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता डॉ. युवराज सिंह और डॉ. ध्रुव राज सिंह के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के उन जरूरतमंद और गरीब मरीजों तक उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना था, जो आर्थिक तंगी के कारण बड़े अस्पतालों में अपना इलाज कराने में असमर्थ हैं।

इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न गंभीर बीमारियों के नामचीन विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर की भव्य सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें आसपास के कई गांवों से आए 1,500 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और मुफ्त दवाइयां प्राप्त कीं। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया।

स्थानीय जनता ने इस नेक पहल को मानवता और समाज के प्रति समर्पण का एक सराहनीय उदाहरण बताया।
डॉ. युवराज सिंह पिछले कुछ समय से अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय युवा चेहरों में गिने जाते हैं। वह अपने निजी प्रयासों और संसाधनों के माध्यम से जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। इससे पहले भी वह कई सफल मेडिकल कैंपों का आयोजन कर हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा चुके हैं।

चिकित्सा सेवाओं के अलावा, डॉ. युवराज सिंह क्षेत्र की आम जनता की समस्याओं को पूरी मुखरता के साथ राज्य और केंद्र सरकार के जिम्मेदार मंचों तक पहुंचाते रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि डॉ. सिंह जैसे जनहितैषी युवाओं की सक्रियता से अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसेवा के नए द्वार खुल रहे हैं। इस सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना ही सच्ची जनसेवा है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें