
फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज जनपद के नवनियुक्त जिला अशोक कुमार कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के पदाधिकारियो ने सम्मान समारोह आयोजित किया इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय मौजूद रहे इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्यों को करने पर पूर्व जिला अध्यक्ष सावन मिश्रा जी को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी में उनको प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया तथा अमेठी जदीद के ग्राम प्रधान रियाजुल रहमान उर्फ मुफीद जी को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया साथ में कई पदाधिकारी गणों ने संगठन में जुड़कर शपथ ग्रहण की।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे ने स्पष्ट संदेश दिया कि जो भी गरीब कमजोर असहाय व्यक्तियों को सताएगा उनके मौलिक अधिकारों का हनन करेगा उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन करवाइए अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन पुलिस कार्यवाही करवाता रहा है और आगे भी अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए दिन-रात काम करता रहेगा तथा उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ फर्रुखाबाद में कानून व्यवस्था को जो खिलवाड़ बनाए हुए हैं उनके खिलाफ जल्द ही पुलिस प्रशासन के द्वारा वैधानिक कार्रवाई करवाई जाएगी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर भी प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीरता जताते हुए कहा कि फर्रुखाबाद जनपद में काफ़ी फर्जी तरीके से क्लिनिक गांव देहात में चलाए जा रहे हैं उनको भी बंद कराने का काम अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन करेगा क्योंकि किसी के जीवन से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर नहीं होने देगा ।

इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा वर्तमान नीवलपुर ग्राम प्रधान तथा बढ़पुर प्रथम से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष बनने पर संगठन का आभार व्यक्त किया और उन्होंने जनता को संदेश भी दिया कि जो जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने हमको फर्रुखाबाद जिले की दी है उसको मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन फर्रुखाबाद के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पिछड़ी शोषित कमजोर व्यक्तियों के मौलिक अधिकार के लिए डटकर संघर्ष करें इस मौके पर प्रदेश सचिव सावन मिश्रा जी ने मानवाधिकार के मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मुफीद जी ने जनता को आश्वस्त किया कि जब भी मेरी जरूरत पड़ेगी हम 24 घंटे समाज हित में खड़े रहेंगे और गांव-गांव में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का विस्तार करेंगे ताकि गांव के लोग अपने मौलिक अधिकारों के बारे में जाने और अपनी समस्याओं को संगठन तक पहुंचाएं ताकि उनकी मदद निस्वार्थ भाव से की जाती है ।

इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष अग्निहोत्री जिला उपाध्यक्ष राजीव यादव जिला सचिव संजीव चौहान जिला कानूनी सलाहकार आसिफ जमा खान जिला सचिव अभिनव कटियार बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपुर कटरी के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राजपूत ने कहा की जिला अध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा जी को पूरी मजबूती देंगे संगठन को गांव-गांव में पहुंचाएंगे इस कार्यक्रम में लगभग 700 लोग उपस्थित रहे जिसमें महिलाओं ने भी पर चढ़कर हिस्सा लिया इस कार्यक्रम में विस्तार से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के बारे में बताया गया और लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया गया बढ़पुर ब्लॉक के विनीत शाक्य, बढ़पुर ब्लॉक महामंत्री फरमान खान, बरहापुर ब्लॉक उपाध्यक्ष अतुल मिश्रा जिला मंत्री आशीष तिवारी, राजेपुर ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग अवस्थी कमालगंज ब्लॉक अध्यक्ष दीपेंद्र गहरवार कमालगंज ब्लॉक उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र चौहान तथा कमालगंज के लगभग 150 सदस्यों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की तथा नवलियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा जी ने 200 लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया इस मौके पर नवाबगंज के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दीक्षित मोहम्मदाबाद के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा मोहम्मदाबाद ब्लाक उपाध्यक्ष सोहेल दुबे जिला सचिव सौरभ शाक्य तथा संगठन के लगभग 50 पदाधिकारी गणों ने बढ़-चढ़कर जिला अध्यक्ष का स्वागत सम्मान किया भारत माता की जय वंदे मातरम मानवाधिकार की जय के नारे पूरी जनसभा में गूंजते रहे।



