best news portal development company in india

पुरानी गल्ला मंडी में राममय हुआ वातावरण, भव्य भरत मिलाप में उमड़ा उत्साह, भावविभोर हुए श्रद्धालु

SHARE:

कायमगंज,फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – 
नगर की पुरानी गल्ला मंडी में गल्ला मंडी एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भरत मिलाप का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था, भाईचारे और आपसी प्रेम के प्रतीक इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण के स्वरूपों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने के प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। नगर में जगह-जगह भगवान के स्वरूपों का श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने स्वागत कर अपनी श्रद्धा प्रकट की।


भरत मिलाप का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम और उनके छोटे भाई भरत का मिलन रहा। 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर दोनों भाइयों के बीच अगाध प्रेम, त्याग और समर्पण का भावपूर्ण दृश्य देखकर उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे। यह प्रसंग भारतीय संस्कृति में पारिवारिक एकता, भाईचारे और मर्यादा के महत्व को दर्शाता है।
इस अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम और भरत का मिलन अत्यंत सुंदर, भावपूर्ण और प्रेरणादायक है। दोनों भाइयों के बीच प्रेम, सम्मान, त्याग और समर्पण की भावना आज भी समाज के लिए एक आदर्श है। उन्होंने कहा कि हम सभी को भगवान श्रीराम और भरत के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने परिवारों में प्रेम और सद्भाव बनाए रखना चाहिए, ताकि समाज में भाईचारे की भावना मजबूत हो और परिवारों में एकता की मिसाल कायम हो सके।


आदेश अग्निहोत्री ने कहा कि 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर भरत और श्रीराम के मिलन का दृश्य भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं को दर्शाता है। भरत ने अपने बड़े भाई के प्रति जिस निष्ठा, सम्मान और प्रेम का परिचय दिया, वह आज भी अनुकरणीय है। भरत मिलाप का पर्व हमें संदेश देता है कि रिश्तों में प्रेम, विश्वास और त्याग का स्थान सर्वोपरि होना चाहिए।


पुरानी गल्ला मंडी में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर की अनेक प्रमुख हस्तियों ने सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, कायमगंज के प्रमुख समाजसेवी एवं व्यापार मंडल के जिला संरक्षक सत्य प्रकाश अग्रवाल, महिला व्यापार मंडल की प्रांतीय चेयरमैन मिथिलेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, अमित सेठ, पवन गुप्ता, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय बंसल, कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ विकास शर्मा, पीयूष अग्रवाल, पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, कायमगंज के सीओ अजय वर्मा तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला सहित नगर की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें