

शमशाबाद, फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आसिफ राजा की रिपोर्ट – नगर में गोगा जी महाराज के वार्षिक मेले का भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर निशान यात्रा निकाली गई जिसमें करीब 11 निशान कई ग्राम पंचायतों व नगर से शामिल हुए यह मेला वाल्मीकि समाज द्वारा कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है निशान यात्रा का शुभारंभ सर्वानंद मंदिर नई सड़क से नगर पंचायत अध्यक्ष पति पूर्व चेयरमैन नदीम अहमद फारूकी ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया यात्रा का समापन मंडी समिति खानपुर में हुआ निशान लेकर पहुंचे मेला कोतवाल नरेश चंद्र वाल्मीकि और 11 भगत और मेला व्यवस्थापक अनिल कुमार वाल्मीकि रानू वाल्मीकि राजेश कुमार संजय कुमार अवनीश भगवान दास अवधेश बनारसी लाल शशिकांत वाल्मीकि ने इस परंपरा के इतिहास के बारे में बताया उनके अनुसार चार-पांच पीडियों से इस मेले का आयोजन होता आ रहा है यात्रा में कई निशान शामिल थे वाल्मीकि समाज ने इस तरह गोगा महाराज का वार्षिक उत्सव मनाया निशान यात्रा के दौरान
नगर पंचायत अध्यक्ष पति पूर्व चेयरमैन नदीम अहमद फारूकी थाना अध्यक्ष शमशाबाद तरुण भदोरिया पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।



