best news portal development company in india

जिले के कुख्यात माफिया के गुर्गे ने रामताल आश्रम व मंदिर की जमीन पर किया कब्जा

SHARE:

दीपचंद्र दीक्षित की रिपोर्ट…….नवाबगंज,फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज – जिले का कुख्यात माफिया के गुर्गे ने रामताल आश्रम व मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया पीड़ित बाबा मनमोहन दास चेला अवधेश कुमार दास ने कब्जा मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कक्योली स्थित रामताल आश्रम मंदिर के बाबा मनमोहन दास ने आरोप लगाया । कि फर्रुखाबाद भोलेपुर हनुमान मंदिर फतेहगढ़ नगला दीना निवासी बाबा बालक दास का कथित चेला मोहन दास ने कई बर्षों से रामताल आश्रम मंदिर कक्योली की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया । रामताल आश्रम पर जिले के एक कुख्यात माफिया का गुर्गा है
जिसकी उच्च अधिकारियों से शिकायत की बाबा मनमोहन दास चेला अवधेश कुमार दास ने बताया कि कथित बाबा बालक दास व उसके गुर्गों ने मुझे षड्यंत्र रच कर जेल भिजवा दिया था और रामताल आश्रम मंदिर पर अवैध कब्जा कर लिया । लगभग 14 वर्ष जेल में बिताने के बाद उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार विगत महा जब जेल से रिहा हो कर बाहर आये तो पता चला कि कथित बाबा बालक दास की मृत्यु हो चुकी है अब कथित चेला मोहन दास जो कि जिले का एक कुख्यात माफिया का गुर्गा है जिसने रामताल आश्रम कक्योली पर अवैध कब्जा कर लिया। पीड़ित बाबा मनमोहन दास को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। माफिया लोग दोबारा से गंभीर षड्यंत्र रचकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं । और धमकी दे रहे हैं कि अगर रामताल मंदिर कक्योली पर आयें तो तुम्हें कई झूठे मुकदमों में फसा कर जेल भिजवा देंगे। पीड़ित बाबा मनमोहन दास ने जिला अधिकारी व से न्याय व कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें