
कन्नौज, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – भारतीय किसान यूनियन (अवधेश) का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ लिटिल स्टार गेस्ट हाउस बिशनगढ़ रोड पर 27 अगस्त को शाम 3:00 बजे मनाया जाएगा। यह जानकारी सभी संगठन के पदाधिकारी को बता दी गई है। सभी लोग अलग-अलग जगह से कई जिलों के जिला अध्यक्ष प्रदेश भर के पदाधिकारी भारतीय किसान यूनियन (अवधेश) में जो निरंतर कार्य कर रहे हैं। सभी लोग उपस्थित होकर के संगठन के बारे में चर्चा और संगठन के द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को सभी किसान भाइयों के बीच में रखा जाएगा। स्थापना दिवस की तैयारी की चर्चा करते भारतीय किसान यूनियन (अवधेश) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय संरक्षक राजपाल सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार दुबे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



