best news portal development company in india

फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भइयन मिश्र एवं उनकी टीम ने बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट तथा दवाओ का किया वितरण

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – कई दिनों से जनपद में आई बाढ से प्रभावित लोगो की मदद के लिए समाजसेवी फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भइयन मिश्र एवं उनकी टीम लगातार लोगो की हर सम्भव मदद करने मे जी जान से लगी हुई है आज बाढ से अत्याधिक प्रभावित क्षेत्र कटरी गंगपुर ,बडी गुलरिया पहाडपुर, पृथ्वीपुर, कटरी धर्मपुर में जाकर लोगो को लंच पैकेट तथा दवाओ का वितरण किया आज तक इनमे से कुछ गांवो में न तो कोई सरकारी मदद और न ही किसी भी प्रकार की सहायता किसी के ब्दारा पंहुची,हालात बहुत खराब है।

फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भइयन मिश्र ने कहा कि मुसीबत के समय मेरी पूरी टीम हर प्रकार से लोगो की मदद और सहायता कर रही है, किसी गरीब बाढ पीड़ित के गम्भीर रूप से तवियत खराब होने पर उनका इलाज हम लोगो के व्दारा तिरूपति हास्पिटल बजरिया रोड पर निशुल्क कराया जा रहा है, इस भीषण बाढ के समय जो भी मदद हो जायेगी उससे लोगो को राहत मिलेगी साथ में भाई कोमल पाण्डेय, प्रशांत यादव (चंदू), डाक्टर पंकज राठौर, डाक्टर जयवीर वर्मा, मोहित खन्ना, प्रदीप यादव, राजीव वर्मा,साधू सिंह यादव, कुलदीप सिह, अलवर सिंह, आकाश गुप्ता सनी ,सुमित गुप्ता ,वीरेलाल वर्मा, आलोक मिश्रा भूरे, राजीव वर्मा, हेमत शाक्य, अशोक शाक्य, गौरब कुशवाह का पूरा सहयोग रहा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें