best news portal development company in india

एस एस पब्लिक स्कूल नारायणपुर में शिक्षक दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज एस एस पब्लिक स्कूल नारायणपुर  में शिक्षक दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया।
इस अवसर पर कमेटी चैयरमैन श्री सुरेश चंद्र अवस्थी जी ने मां सरस्वती तथा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मैनेजर श्रीमति अनुपम अवस्थी, संस्था के प्रधानाचार्य देवेश नारायण अवस्थी तथा डायरेक्टर जतिन नारायण अवस्थी ने शिक्षक दिवस के बारे में विचार व्यक्त किए साथ ही बच्चों को शिक्षक दिवस के प्रारंभ होने के बारे में बताने के साथ ही इसके महत्व को रेखांकित किया।इस अवसर पर राजेश तिवारी, निशा पाल, अर्पित सिंह, आस्था सिंह तथा सोनू सिंह आदि शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न प्रसंग प्रस्तुत किए।


इस अवसर राधिका ,आकृति तथा छवि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सूर्यांश कटियार, काव्या, प्रेरणा,हर्षित, आरिश, पीयूष, अविरल, प्रियांशी, रिशव,,आदि बच्चो ने श्री गणेश जी के गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपने प्रिय अध्यापकों को विभिन्न उपहार भी दिए।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य देवेश नारायण अवस्थी एवं डायरेक्टर जतिन नारायण अवस्थी ने भी अध्यापकों तथा बच्चों को उपहार वितरित किए।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें