
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जनपद फतेहगढ़ में आज जान माल की क्षति को न्यूनीकरण किए जाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, महोदया अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ द्वारा दिए गए आदेशानुसार एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय जनपद फतेहगढ़ के निर्देशन में अग्नि सचेतक /फायर वालंटियर , योजना के अंतर्गत अग्निशमन तथा आपात सेवा के अग्निशमन केंद्र फतेहगढ़ पर लीडिंग फायरमैन विनोद सिंह व एफ एम शिवम कुमार द्वारा प्रशिक्षण के क्रम में प्रशिछुओ विस्तार पूर्वक आज स्टेशन पर फायर सर्विस में बीए सेट क्या होता है, इसके पार्ट्स और इसकी उपयोगिता क्या है।

एफएम शिवम कुमार द्वारा बताया गया कि जहाँ भी धुंवा या जहरीली गैसे होती है या ऑक्सीजन की जहाँ कमी होती है वहां इस बीए सेट का प्रयोग किया जाता है व इसको पहनने का तरीका पहनकर और प्रशिछुओ को पहनाकर कैसे धुंवा व गैस में घुसते है बताया गया।

उसके पश्चात फायर टेंडर से होज़ लगाकर आग जलाकर उसको बुझाकर भी दिखाया गया व प्रैक्टिस कराया गया, प्रैक्टिस पर मौजूद एफ एम आशीष उपाध्याय द्वारा फायर सर्विस कैसे आग पर साहस व दृढ़ता से काम करती है सब कुछ का बहुत बारिकी से अध्ययन कराया गया व फायर एक्सटिंगईशेर चलाने की विधि विस्तार पूर्वक बताई गयी ।



