best news portal development company in india

मनोज सिंह गौर के नेतृत्व में जनसत्ता दल की समीक्षा बैठक में उमड़ी भीड़

SHARE:

एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भैया सहित अतिथि हुए गदगद।

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – मनोज सिंह गौर के नेतृत्व में जनसत्ता सहित करणी सेना विश्व क्षत्रिय परिषद, होलकर सेना एवं कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी हुए शामिल

जनपद में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता, आम जनता संगठन के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह गौर के नेतृत्व में एकत्र हुई। इस दौरान मनोज सिंह गौर के नेतृत्व में संगठन कि जिले में मजबूत छवि नजर आई।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ नेता एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल भैया मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ जनता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज राष्ट्रीय महासचिव के एन ओझा, प्रदेश अध्यक्ष युवा बलवीर सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह, प्रदेश महासचिव बृजेश सिंह राजावत कानपुर मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह सेंगर पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान फर्रुखाबाद पहुंचे।

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मनोज सिंह गौर के नेतृत्व में विक्की ठाकुर ; ठाकुर मंथन सिंह ; प्रदीप सिंह राठौड़ ; जे • पी • चौहान ने समर्थकों संग सभी सम्मानित अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में उमड़ी भीड़ ने जमकर नारेबाजी भी की और जनसत्ता दल को जन जन तक मनोज सिंह गौर के नेतृत्व में पहुंचने का संकल्प लिया।

अक्षय प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि वह राजा भैया के जन-जन की सेवा जन सेवक के तौर पर पार्टी का हर एक कार्यकर्ता समर्पित है उसको लेकर चल रहे हैं। पंचायत चुनाव को पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी दमदारी से लड़ेगी। पार्टी से चुनाव जीतने वाला सदस्य जनता का सेवक होगा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें