
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – पूर्व एम0 एल0 सी0 मनोज अग्रवाल को महत्वपूर्ण बिन्दुओ-1- पटेल पार्क फर्रुखाबाद और टाउनहाल फर्रुखाबाद पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम के शिलालेख 2- पटेल पार्क फर्रुखाबाद और टाउनहाल फर्रुखाबाद पर स्थाई राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराना 3- स्टेट बैंक रोड फर्रुखाबाद पर नित्य जल भराव की स्थिति पर चर्चा करने के बाद आवश्यक पत्र देते फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ0 संदीप शर्मा एवं प्रतिनिधि हर्ष दुबे ने कहा कि देश की शान और प्रीतक तिरंगा झंडा को सार्वजनिक जगह पर लगवाना उचित है , जिससे अपने देश के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन और देश की आन , मान , एवम् शान को सुरक्षित रखे और गर्व करें कि हम भारतीय हैं ।

इसके ही साथ पूर्व एम0 एल0 सी0 मनोज अग्रवाल के आवास पर पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ लेते पूर्व एम0 एल0 सी0 मनोज अग्रवाल, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार, डॉ0 संदीप शर्मा, हर्ष दुबे एवं अन्य जन उपस्थित रहे ।



