
आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – मेरा युवा भारत फर्रुखाबाद ने अंतरराष्ट्रीय उत्सव दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” एक दिवसीय भव्य पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया। इस संगोष्ठी का आयोजन पांचाल घाट स्थित डीएसपी पब्लिक स्कूल में भव्य रूप से किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला युवा अधिकारी शेखर रस्तोगी के कुशल नेतृत्व में हुआ। आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर युवा स्वयंसेवी राहुल वर्मा ने भी अपने विचार साझा किए और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पर्यावरण प्रमुख श्वेता दुबे ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में फलदार पौधों का रोपण भी किया गया।
राष्ट्रीय सेवक संघ से सुदेश दुबे जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा युवा भारत फर्रुखाबाद द्वारा आयोजित इस पर्यावरण संगोष्ठी से न केवल छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है, बल्कि समाज में भी इसके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विद्यालय के मैनेजर महेश पाल उपकारी जी और मेरा युवा भारत फर्रुखाबाद की टीम की पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
कार्यक्रम में आकाश सोमवंशी ने अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के माध्यम से मेरा युवा भारत फर्रुखाबाद ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास किया।



