
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आपको बताते चलें कि ग्राम कमालुद्दीनपुर ब्लाक राजेपुर तहसील अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद मैं नोनीहाल बच्चों के साथ एक अजीब सा खेल चल रहा है यहां पर प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर विद्यालय जो की सही अवस्था में थे उनको कागजों में जर्जर दर्शाकर के गिराने का आदेश कर दिया गया था जिसमें जू, प्राथमिक विद्यालय को गिरा भी दिया गया है और जूनियर विद्यालय को गिराने की तैयारी है आज यहां पहुंच करके भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने जब हकीकत जानी तो दंग रह गए स्कूल की बिल्डिंग बहुत ही अच्छी कंडीशन में है।

स्कूल में शिक्षण कार्य चलने लायक है परंतु यहां के उच्च शिक्षाअधिकारियों ने बिना देखे ही विद्यालय की बिल्डिंग को जर्जर घोषित कर दिया है और उसे गिराने के आदेश भी दे दिए हैं और यहां के बच्चों को 2 किलोमीटर दूर ग्राम साथरा में स्थानांतरित कर दिया गया है एक अजीब बात इसमें यह निकल करके आई है कि जब यहां के शिक्षा अधिकारियों से पूछा गया तो उन्हें इस घटना की कोई जानकारी ही नहीं है कि उन्होंने इस बिल्डिंग को जर्जर घोषित किया है और जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि हमें तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यहां के नौनिहालों को शिक्षा से वंचित किये जाने की साज़िश हो रही है इस साजिश में कौन कौन शामिल है इसके लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी |
इस अवसर पर अजयपाल यादव तहसील अध्यक्ष अमृतपुर अनीश सिंह सोनू सोमवंशी,जय प्रकाश पाण्डेय,श्यामवीर सिंह, ओमकार वर्मा अवधेश,अजीत सोमवंशी,रामसूरत,राजीव सिंह आदि किसान उपस्थित रहे ।



